Gold Silver Price: सोने के भाव में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट (10 ग्राम) वाला सोना 1.53 लाख के आसपास आ गया है।
ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने की प्लांनिंग कर रहे है तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। पिछले तीन दिनों की बात करें तो 14 से 16 सितंबर के बीच 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड 1420 रुपये और 22 कैरट सोना 1310 रुपये तक सस्ता हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,310 रुपये और 22 कैरेट वाला सोना 1,40,540 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। एक दिन पहले यानी 15 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।
मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं बेंगलुरू और हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का ताजा भाव
चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो आज 16 सितंबर को दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,44,900 रुपये के भाव में बिक रही है। इससे पहले 10 सितंबर को चांदी के भाव में 5000 रुपये तक उछाल देखने को मिला थी। हालांकि फिर इसके भाव में गिरावट देखने को मिली। 11 सितंबर को एक किलो चांदी 10 हजार रुपये सस्ती हुई थी पिछले पांच दिनों से देश के ज्यादातर शहरों में चांदी के भाव स्थिर है।

