July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा

सभी बेटियां अखंड भारत संदेश यात्रा की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा : विरेंद्र

वायस ऑफ पानीपत :-  इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा कि आज प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आरके स्वदेशी मेगा मार्ट समालखा में संपन्न हुई प्रदेश  में नई प्रदेश कार्यकारिणी  का गठन किया गया जिसमें प्रधान श्री वीरेंद्र  दुहन वरिष्ठ उप प्रधान वीरेंद्र त्यागी यमुनानगर से उप प्रधान देवेंद्र शर्मा पानीपत से महेंद्र पंडित रोहतक से  भिवानी से राजकुमार टुटेजा तथा महासचिव नरेंद्र सिंह. कोषाध्यक्ष सरबजीत कैथल से. सचिव  विकास बतान कुरुक्षेत्र को सर्वसम्मति से चुना गया l इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में 6 जोन से एक कार्यकारी सदस्य को भी चुना गया जिसमें सुनील सोनीपत से शैलेंद्र जैन करनाल से यमुनानगर से अवतार  रेवाड़ी से पवन महेंद्रगढ़ से परमजीत कनीना से होशियार सिंह को सम्मिलित किया गया l   

 इस अवसर पर समाज में बदलाव के लिए आई. एम.सी द्वारा निकाली गई यात्राओं में भागीदारी करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही मार्च माह में निकाली जाने वाली अखंड भारत संदेश यात्रा को तथा भारत की अखंडता के लिए अखंड भारत  को लेकर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी पवन बंसल  ने की। इस अवसर पर बोलते  हुए प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन बेटियों को समय ने गर्भ में लालच के खंजर से बचाया। वही हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी समय में भ्रूण हत्या के लिए पंजाब हरियाणा सबसे अधिक बदनाम था। आज यहीं की बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों का पिता होना गर्व का विषय हैं। इस अवसर पर प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंडियन मीडिया सेंटर द्वारा अब तक सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर अब तक पांच यात्राएं निकाली हैं। यह संगठन एकमात्र ऐसा पत्रकार संगठन है। जो सामाजिक मुद्दों पर भी काम करता हैं।

आगामी यात्राओं को लेकर जानकारी प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च माह में अखंड भारत यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से भारत की अखंडता को चुनौती दे रहे नापाक लोगों को कड़ा संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर सरीन जुलाना से पिंयका,  पानीपत से सिमरन सनौली अन्नू कादयान बीपीएस खानपुर से कुमकुम के साथ साथ हिसार और प्रदेश के अन्य जिलों से आई बेटियों को भी सम्मानित किया गया। सभी बेटियां अखंड भारत संदेश यात्रा की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हैं ,इनके द्वारा संपूर्ण यात्रा की रचना की जाएगी उल्लेखनीय है कि इंडियन मीडिया सेंटर द्वारा निकाली गई यात्राओं की संपूर्ण मैनेजमेंट की जिम्मेदारी यात्रा में सम्मिलित बेटियां ही संभालती आई हैं और इस बार भी ऐसी व्यवस्था की गई है l

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- बाजार से सामान लेने गई युवती संदिग्ध हालात में लापता

Voice of Panipat

नशे की लत के लिए बने बाइक चोर, 4 आरोपियों से 11 बाइक बरामद

Voice of Panipat

HARYANA सरकार द्वारा ऋण किसानों को मिलेगी राहत, कर्ज माफी योजना पर आई बड़ी खबर

Voice of Panipat