34 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, हांसी स्टेशन पर ठहराव करेगी 2 सुपरफास्ट ट्रेनें

हरियाणा के हांसी से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां हांसी स्टेशन पर दो और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिली है। इन दोनों सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव से हांसी सहित आसपास के यात्रियों को पंजाब, असम, राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 14619, अगरतला- फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर से हांसी स्टेशन पर दोपहर 03.44 बजे ठहराव करेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 03.46 बजे अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ जाएगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 14620, फिरोजपुर कैंट- अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन 14 सितंबर से शाम 7 बजे हांसी स्टेशन पर ठहराव करेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 07.02 बजे अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ जाएगी।

भोलेनाथ श्रद्धालुओं को मिला तोहफा

ट्रेन नंबर 14717, बीकानेर- हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन 15 सितंबर से हांसी स्टेशन पर सुबह 04.22 बजे ठहराव करेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 04.24 बजे आगे रवाना हो जाएगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 14718, हरिद्वार- बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन 16 सितंबर से रात 01.03 बजे हांसी स्टेशन पर ठहराव करेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 01.05 बजे रवाना होगी।

लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान

इन दोनों ही सुपरफास्ट ट्रेनों के हांसी स्टेशन पर ठहराव से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को विशेष तौर पर फायदा पहुंचेगा। उन्हें अब ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे शहरों तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा हांसी जिले से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं को भी एक और अतिरिक्त सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा का लाभ मिलेगा। राजस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रेन के ठहराव का लाभ मिलेगा।

Related posts

जानिए कौन है दीप सिद्धू की प्रेमिका रीना राय, पढ़िए

Voice of Panipat

बहुचर्चित गैंगरेप मामले में आरोपियों को कोर्ट ने 20-20 साल की सुनाई सजा

Voice of Panipat

पानीपत में बनेंगे सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के स्मारक, CM मनोहर लाल का बड़ा ऐलान

Voice of Panipat

Leave a Comment