September 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के बेटी प्रगति श्योराण ने UGC NET में लहराया परचम, हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक

हरियाणा के भिवानी की प्रगति श्योराण ने यूजीसी नेट परीक्षा(UGC- Net Exam)  में ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल करते हुए पूरे प्रदेश नाम रोशन किया है।  

भिवानी के गांव जेवली की रहने वाली प्रगति श्योराण के पिता सत्येंद्र सिंह हेड कांस्टेबल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहें है। प्रगति की इस बड़ी सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

बिजनेस मैनेजमेंट में हासिल किए 226 अंक
प्रगति श्योराण ने UGC NET परीक्षा में बिजनेस मैनेजमेंट विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 300 में से 226 अंक और 99.95 परसेंटाइल स्कोर के साथ ऑल इंडियां 12वीं रैंक हासिल की है।

साथ ही इस शानदार प्रदर्शन के चलते प्रगति ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भी पात्रता प्राप्त की है। इस उपलब्धि के बाद उनके लिए उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खुल गए हैं।

प्रगति की इस सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उनके परिवार ने भी बेटी की इस शानदार सफलता पर खुशी जताई है। परिजनों ने बताया कि प्रगति ने लगातार मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज यह मुकाम हासिल किया। UGC NET में सफलता के बाद प्रगति अब शोध और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। प्रगति ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग और लगातार उनसे मिलने वाली प्रेरणा को दिया है।

Related posts

AI जैसे टूल्स का ब्लैकंमेलिंग में इस्तमाल करना जितना आम हो चुका है उतना ही बड़ा क्राईम भी ये बन चुका है अब कानूनी सक्ती के साथ सक्त सूरक्षा भी जरूरी है

Voice of Panipat

HARYANA:- संजय बटला सीएम सैनी के OSD हुए नियुक्त

Voice of Panipat

Breaking:- IPL दोबारा शुरू कराने पर BCCI की मीटिंग आज

Voice of Panipat

Leave a Comment