हरियाणा के एकमात्र हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट परिसर में बने तीन हैंगर और ऑफिस स्पेस को 15 साल की लीज (पट्टे) पर देने की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगे जाएंगे।
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन हैंगरों का इस्तेमाल विमान रखरखाव, मरमत और अन्य एयरो सर्विस से संबंधित कार्यों के लिए किया जा सकेगा। वहीं, ऑफिस स्पेस का उपयोग कंमनियों के प्रशासनिक कार्यालय, संचालन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए होगा।
अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से एयरपोर्ट पर व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे हिसार एयरपोर्ट को एक प्रमुख एवीएशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
यह मिलेगी सुविधाएं
तीन अत्याधुनिक हैंगर
ऑफिस और प्रशासनिक स्पेस
15 साल की लीज अवधि
विमान रखरखाव और मरमत की सुविधा
व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा
लीज के फायदे
एयरपोर्ट की आमदनी में होगा इजाफा
स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा
एवीएशन सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
हिसार एयरपोर्ट बनेगा क्षेत्रीय एवीएशन हब
इन हैंगर और ऑफिस स्पेस को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे न केवल एयरपोर्ट की क्षमताओं का बेहतर उपयोग होगा बल्कि क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।- अधिकारी, हिसार एयरपोर्ट

