April 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsWEATHER

HARYANA मे फिर बदलेगा मौसम, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- प्रदेश में लगातार दिन का तापमान बढ़ रहा है। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। अब 17 फरवरी के बाद दिन के तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। मगर इससे पहले मौसम खुश्क रहेगा। जिससे दिन का तापमान बढ़ सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 17 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने व हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवा चलने दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 17 फरवरी रात्रि से मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिमी या पश्चिमी से पूर्वी होने से 19 फरवरी तक बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व हवाएं चलने की संभावना है।

हिसार में पिछले कुछ दिनों से लगातार सूर्य की तपिश बढ़ती जा रही है। हाल यह है कि लोगों को अभी से लगने लगा है कि गर्मी जल्दी आ गई है। अगर तापमान पर गौर करें तो फरवरी माह के 15 दिनों में मार्च जैसी गर्मी नजर आ रही है। इस सीजन में सर्वाधिक फरवरी माह में रविवार को 27 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान पहुंच चुका है। पिछले पांच दिनों में दिन का तापमान लगातार बढ़ता दिख रहा है। जबकि सोमवार को सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि इतना तापमान अक्सर फरवरी के आखिर या मार्च के प्रथम सप्ताह में देखने को मिलता है। जबकि दूसरी तरफ रात्रि तापमान में अभी भी गिरावट दर्ज की जा रही है। हिसार में रात्रि तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर 7.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम के इस बदलाव को पहले ही मौसम विज्ञानियों ने बता दिया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में तीसरी बार बदली मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण  समारोह की तारीख, अब 17 को 

Voice of Panipat

HARYANA:- असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें अप्लाई

Voice of Panipat

CBSE के स्कूलों में दो नए कोर्स होंगे शामिल, पढ़िए

Voice of Panipat