34.6 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मंत्री व 2 बार के विधायक रहे सतपाल सांगवान के निधन पर दुख जताया.. विधायक सतपाल सांगवान को भेजे शोक संदेश में पीएम मोदी ने सतपाल सागवान के निधन पर शोक जताया है..

पीएम मोदी ने चिट्ठी में लिखा की सतपाल सांगवान के निधन पर गहरा दुख हुआ है.. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं.. सतपाल ने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया.. उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा.. पीएम मोदी ने लिखा कि सतपाल सांगवान का निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है.. वह परिवार के लिए एक आधार और प्रेरणा स्रोत थे..

उनसे मिली शिक्षा एवं संस्कार परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे.. बता दे कि सतपाल सांगवान काफी समय से बीमार चल रहे थे.. उम्र अधिक होने व कैंसर फैलने के कारण उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी जिसके चलते उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उनका सोमवार सुबह 3 बजे निधन हो गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित 4 पर केस दर्ज

Voice of Panipat

हरियाणा CM के पूर्व मीडिया सलाहकार को बड़ी जिम्मेदारी

Voice of Panipat

1 रुपये लेने की बात पर तय किया रिश्ता, बाद में दहेज में नहीं दी क्रेटा तो लग्न से एक दिन पहले तोड़ी शादी

Voice of Panipat