30 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
India News

रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली- हरिद्वार रूट पर चलने वाली ट्रेनों में अब दिखेगी नई व्यवस्था

उत्तर रेलवे ने हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं को एक बड़ी सौगात देने का फैसला लिया है। रेलवे ने हरिद्वार-दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस और दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे द्वारा इन रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के रैक (कोच प्रणाली) में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की हैं।

इसके तहत ट्रेनों के पुराने सीबीसी रैक को हटाकर उनकी जगह स्थायी रूप से नए लाल रंग के आईआरएस रैक यानि कि नए लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोच लगाए जाएंगे।

इन ट्रेनों से सुहाना होगा सफर

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 14305/06 और ट्रेन नंबर 14303/04, हरिद्वार-दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस के साथ-साथ इनसे जुड़ी लिंक ट्रेन नंबर 54473/74, दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर के कोच में यह संशोधन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बदलाव के बाद इन ट्रेनों के सभी तीन रैक अब पूरी तरह से आईसीएफ (आईआरएस) संरचना के साथ चलेंगे। प्रत्येक ट्रेन में 16 जनरल द्वितीय श्रेणी व 2 सामान्य एवं दिव्यांग अनुकूल कोच सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। इस नई व्यवस्था से यात्रियों के बैठने की क्षमता और यात्रा अनुभव में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।

रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन तीन जोड़ी ट्रेनों में रैक बदलने का फैसला किया गया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और उनका सफर आरामदायक हो जाएगा। हिमांशु शेखर उपाध्याय, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे।

Related posts

सरकार का बड़ा फैसला, इस जिलें में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा Blackout

Voice of Panipat

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Haryana के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में अब नहीं होंगे Practical

Voice of Panipat

Leave a Comment