September 7, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत इन 20 राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

देश के अलग- अलग राज्यों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। हरियाणा- पंजाब समेत कई राज्यों में मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगी है और इस वजह लगातार झमाझम बारिश हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से, आज 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी बीच मौसम विभाग ने कल 8 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए एक और बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। कल यानी 8 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक कल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवांए चलेंगी। वहीं, कई राज्यों बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इन इलाकों में यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

Related posts

आज पूरे Haryana में आंधी-बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

Haryana में मौसम को लेकर बड़ी Update, जाने कब बरसेंगे बादल

Voice of Panipat

HARYANA मे 2 दिन धुंध का अलर्ट, 2 महीने सुबह-शाम छाएगा कोहरा

Voice of Panipat

Leave a Comment