September 13, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

सोनीपत में पार्टी करके घर लौट रहे दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Haryana: सोनीपत के मुरथल रोड पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
मृतक युवक की पहचान सोनीपत सांदल कलां निवासी 25 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी प्रिंस और साहिल इस हादसे में घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जबकि साहिल का सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।।

ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करते थे तीनों
मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों युवक ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करते थे। वह तीनों रात की ड्यूटी करते थे और सामान्य तौर पर सुबह करीब 8 बजे घर जाते थे।

डिवाइडर से टकराई बाइक
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह को ड्यूटी पूरी करने के बाद तीनों युवकों ने पहले पार्टी की। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर घर की ओर निकले। बाइक सुमित चला रहा था। तभी मुरथल रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रिंस और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रिंस को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है और साहिल का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को वहां बुलाया। फिलहाल पुलिस ने सुमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा  दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

टैंकर से टकराई पुलिस ERV , SPO – हेडकॉंसटेबल की मौ#त

Voice of Panipat

Haryana- बछड़े को बचाने के लिए गए थे चार लोग , लेकिन बाहर नहीं निकल पाए कुएं से… Click कर पूरी खबर पढ़े

Voice of Panipat

सहारनपुर: हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे की डाक कावड़ के ट्रक से टक्कर में मौत..

Voice of Panipat

Leave a Comment