28.2 C
Panipat
June 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के कई जिलों में घने स्मॉग का येलो अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के लगभग सभी जिलों में ठंड धीरे-धीरे अपना पैर पसारना शुरू कर चुकी है.. लेकिन धुंध और कोहरे से आज कुछ राहत देखने को मिली है.. स्मॉग के चलते हिसार के बरवाला में पांच वाहन, कैथल में अलग-अलग जगह 15 वाहन और फतेहाबाद में चार जगह हादसे हुए.. इसमें फतेहाबाद में हुए हादसे में चार लोग घायल हुए.. अन्य जगह सभी वाहनों में लोगों को मामूली चोट लगी.. दूसरी तरफ रात का तापमान नीचे जाने के कारण हिसार के बालसमंद में रविवार की रात सबसे ठंडी बीती है.. ये इस वर्ष की अब तक की रिकॉर्ड ठंडी रात रही.. यहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा.. 24 घंटे में यहां पारा 4.1 डिग्री गिरा.. जबकि सिरसा के न्यूनतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 12 डिग्री पहुंच गया.. अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा..

प्रदेश में प्रदूषण को देखते हुए गुरुग्राम में आईटी, आईटी इनेबल्ड एवं टेलीकॉम सेक्टर की 1,600 से अधिक कंपनियों ने 25 नवंबर से अगले साल पांच जनवरी तक वर्क फ्रॉम होम करने का निर्णय लिया है.. दरअसल हरियाणा के पांच शहर गुरुग्राम, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, सोनीपत और भिवानी देश के टॉप-11 प्रदूषित शहरों में शामिल हैं.. इन सभी में एक्यूआई 400 से पार है.. इसके अलावा कोहरे ने देश के अन्य हिस्सों में भी जनजीवन प्रभावित किया.. कोहरे के कारण नई दिल्ली से जुड़ी उड़ानों पर सोमवार को पूरे दिन घने कोहरे का असर देखा गया.. आलम यह रहा कि करीब 300 उड़ानें अपने तय समय से न्यूनतम आधे घंटे की देरी से या तो रवाना हुई या फिर पहुंचीं.. भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश में 22 नवंबर तक घना स्मॉग छाने की चेतावनी जारी की है.. मंगलवार को हरियाणा के पांच जिलों (हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला) में ऑरेंज तो 11 जिलों (भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला) में 20 से 22 नवंबर तक घने स्मॉग का येलो अलर्ट जारी किया गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HSGMC चुनाव प्रक्रिया शुरू, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

गृहमंत्री अनिल विज ने शाहबाद थाना पहुंचकर दिखाई सख्ती, SHO सहित 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Voice of Panipat

खट्टर सरकार का बड़ा तोहफा, कमजोर वर्गों को पुलिस भर्ती की उम्र में 5 साल की छूट

Voice of Panipat