September 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में बागवानी खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को 5 दिन की मुफ्त ट्रैनिंग देगी सरकार

हरियाणा सरकार की शानदार प्रोत्साहन नीति की बदौलत आज बड़ी संख्या में प्रदेश के किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर बागवानी और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सके। वहीं, प्रदेश सरकार भी इस मुहिम को और ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास कर रही है।

हरियाणा सरकार ने शुरू की बागवानी की मुफ्त ट्रेनिंग योजना

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्य के किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान ‘एकीकृत बागवानी विकास केंद्र, सुंदरह, महेंद्रगढ़’ में राज्य भर के किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की बागवानी तकनीकों पर नि:शुल्क 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे।

पोर्टल पर करें आवेदन

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के 18 से 60 वर्ष की आयु के किसान उद्यान विभाग के पोर्टल kaushal.hortharyana.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

HARYANA:- बेटी ने गांव के लड़के से भाग कर की शादी, फिर पिता ने किया ये काम

Voice of Panipat

दिल्ली से नॉएडा और गुड़गाँव जाने वालो के लिए तोहफ़ा- नए रूट से होगा आना जाना

Voice of Panipat

फरीदाबाद के निजी स्कूल में महिला टीचर की चाकू से हत्या, छेड़छाड़ की शिकायत का बदला लेने पहुंचा आरोपी

Voice of Panipat

Leave a Comment