36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा में 3 लाख की रिश्वत लेते ETO और CA गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा के जींद में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते ETO और CA को गिरफ्तार किया है। टीम ने स्टेट जीएसटी एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ETO) देवाश साहू और चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) अजय शर्मा को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।

क्या है मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार ईटीओ(ETO)  ने पहले एक कंपनी को 75 लाख रुपए का जीएसटी (GST) नोटिस भिजवाया। उसके बाद केस सेटल करने के लिए प्राइवेट CA के जरिए 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

इस मामले में सूचना मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को टीम ने पूरी योजना के तहत पहले CA अजय शर्मा को 3 लाख रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद ऑफिस जाकर ETO देवाश साहू को पकड़ा। फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related posts

पानीपत में मोबाइल स्नेचिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA में बनेगा दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार

Voice of Panipat

टोल के शुरू होते ही बढ़ा रोड़वेज बसों का किराया, पढिए कितनी हुई बढ़ोतरी

Voice of Panipat

Leave a Comment