33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

हरियाणा में मौसम लेगा करवट, 15 जिलों में बारिश-आंधी का अर्लट जारी

वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी) – हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत और अलर्ट दोनों जारी किए हैं। राज्य के 15 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक और फरीदाबाद समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

हरियाणा में दस्तक देगा मॉनसून

आपको बता दें कि हरियाणा के 11 शहरों का तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में हरियाणा में मानसून की एंट्री हो सकती है। फिलहाल प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान घटकर करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 4 जुलाई के बाद भी कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बारिश शुरू होने के बाद रात के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्ची दीवारों से दूर रहें। वाहन चालकों को भी खराब मौसम में सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। वहीं, जिन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है, वहां जलभराव की स्थिति बन सकती है। किसानों को खेतों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है। आईएमडी के अनुसार पिछले साल हरियाणा में मानसून 29 जून को पहुंचा था। ऐसे में आने वाले 48 घंटे प्रदेश के मौसम के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- महिला की अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रूपये का इनाम रखा था पुलिस ने

Voice of Panipat

विदेश में तीन बेटियां और अपने पिता के अंतिम संस्कार में एक भी मौजूद नही

Voice of Panipat

इस महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं 4 शुभ योग, जानिए

Voice of Panipat