September 4, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

रेवाड़ीवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 26 करोड़ से चकाचक बनेगी IMT की 8 सड़कें

Great news for the residents of Rewari

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित बावल IMT की बदहाल सड़को की बहुत जल्द तस्वीर बदलने जा रही है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) ने यहां जर्जर हालत में पहुंच चुकी 8 सड़कों के नवनिर्माण के लिए 26 करोड़ रुपए के टेंडर जारी कर दिए हैं।

योजना के तहत सेक्टर-3, पांच, 6 और 8 में स्थित इन सड़कों को सीमेंटेड बनाया जाएगा ताकि लंबे समय तक लोगों को बेहतर मार्ग की सुविधा मिलती रहें। सड़कों की हालत सुधरने पर यहां नौकरी करने वाले लोगों को राहत पहुंचेगी और साथ ही औद्योगिक इकाइयां से आवागमन करने वाले मालवाहक वाहनों का सफर सुरक्षित बनेगा

गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें

बता दें कि IMT बावल की ये सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में बनी हुई है जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों, उद्योगों में कार्यरत लोगों और संचालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दिनों में तो हालात और भी ज्यादा बत्तर हो जाते हैं। जगह-जगह सड़कें गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे न केवल आए दिन हादसों की संभावना बनी रहती है बल्कि मालवाहक वाहनों को गुज़रने में भी समस्या झेलनी पड़ रही है।

बड़े स्तर पर मिलेगी राहत

बता दें कि बावल स्थित IMT में सैकड़ों की संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। यहां रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जर्जर हालत में पहुंच चुकी सड़कों का सीधा असर औद्योगिक गतिविधियों और परिवहन व्यवस्था पर पड़ता है। अब नई सीमेंटेड सड़कों के निर्माण से न केवल वाहन चालकों को राहत पहुंचेगी बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में भी परिवहन व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। यहां नौकरी के लिए आवाजाही करने वालों को अच्छी सड़कों का लाभ मिलेगा जिससे उनके लिए सफर करना आरामदायक हो जाएगा।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा, पत्नी-बेटी ने दी श्रद्धांजलि

Voice of Panipat

पानीपत में ऋषभ की ह# त्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

दर्दनाक हादसा- टैक्टर ट्राली की कार से हुई भिडंत, 3 की मौत 4 अन्य घायल

Voice of Panipat

Leave a Comment