September 4, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा के भिवानी में बिजली निगम पर सोलर उपभोक्ताओं से चार्ज वसूलने का आरोप, सीएम को भेजी शिकायत

Issue of illegal extortion from solar consumers heats up in this Haryana

हरियाणा सरकार एक तरफ जहां लोगों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली निगम सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं से ही मनमाने चार्ज वसूल रहा है। इस गंभीर मामले को लेकर भिवानी विधानसभा क्षेत्र के सी.एम. विंडो एमिनेंट पर्सन अनिल सोलंकी ने सीएम नायब सैनी को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

अनिल सोलंकी ने अपने पत्र में बताया है कि भिवानी जिले में जिन उपभोक्ताओं ने अपने घरों/प्रतिष्ठानों पर सोलर सिस्टम लगवा रखा है, उनसे बिजली निगम द्वारा दो प्रकार के गलत चार्ज वसूले जा रहे हैं:

  1. Non Energy Charge
  2. Security Amount Advance as Consumer Charge

उन्होंने बताया कि जिले के करीब 5 हजार सोलर उपभोक्ता इस अवैध वसूली से प्रभावित हैं। सोलर लगाने का उद्देश्य बिजली बिल में राहत पाना था, लेकिन निगम द्वारा ये अतिरिक्त चार्ज लगाकर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

अखबार की कटिंग भी लगाई साथ

शिकायतकर्ताओं ने अपने पत्र के साथ 3 सितंबर 2026 के समाचार पत्र की कटिंग भी संलग्न की है, जिसमें इस मामले का उल्लेख है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए जाएं और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सोलर उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जाए।

Related posts

बर्थडे पार्टी में कोल्डड्रिंक पिलाकर किया युवती को बेहोश, आंख खुली तो लूट चुकी थी अस्मत.

Voice of Panipat

कटरा से नई दिल्ली तक चली वंदे भारत एक्सप्रेस

Voice of Panipat

आलीशान कोठी में 2 नौकरानियों की लाश मिलने से फैली सनसनी, CCTV फूटेज खंगाल रही पुलिस

Voice of Panipat

Leave a Comment