36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में ग्रामीण सफाईकर्मियों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को त्यौहारी सीजन पर बड़ी सौगात दी है। ग्रामीण सफाई कर्मियों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी प्रदान कर दी है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मिला तोहफा

ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिलेगी।जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में 2,100 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 16,000 से बढ़ाकर 18,100 रुपए प्रतिमाह किया गया है। वहीं, जनवरी 2026 से बढ़े हुए मानदेय की बकाया राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि हर महीने की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान होगा और देरी पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा। वहीं, गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को 200 प्रतिदिन भत्ता मिलेगा, जिसका भुगतान संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा पेटी कैश से किया जाएगा।

वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी

उन्होंने बताया कि वार्षिक वर्दी भत्ता 4,000 रुपए से बढ़ाकर 6,000 रुपए तथा धुलाई भत्ता 1,000 रुपए से बढ़ाकर 1,500 प्रतिवर्ष किया गया है। सरकार के इस फैसले से ग्रामीण सफाईकर्मियों के हितों को मजबूती मिलेगी।

Related posts

हरियाणा के गुरुग्राम में बिका देश का सबसे महंगा पेंटहाउस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sahab Ram

HARYANA:- जेलों में बढ़ेगी सुरक्षा सीएम ने 186 वॉकी-टॉकी सेट खरीदने को दी मंजूरी

Voice of Panipat

बहु की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने निगला जहरीला पदार्थ, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

Leave a Comment