28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

चंडीगढ़: करंट लगने से PU की PhD स्कॉलर ज्योति की मौत, गुस्साए स्टूडेंट्स ने किया VC हाउस का घेराव

वॉयस ऑफ पानीपत ( तमन्ना गोयल) – चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार सुबह करंट लगने से एक PhD स्कॉलर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद कैंपस में गुस्सा फूट पड़ा और स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।वह हरियाणा कि रहने वाली थी और गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी ।

गुस्साए स्टूडेंट्स ने किया विरोध प्रदर्शन

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, मृतक की पहचान रेवाड़ी की ज्योति (28) के रूप में हुई है। वह PU में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की PhD स्कॉलर थी और गर्ल्स हॉस्टल-10 में रहती थी। मंगलवार सुबह ज्योति हॉस्टल-10 से अपने विभाग पढ़ाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान गर्ल्स हॉस्टल-8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बने कच्चे रास्ते से गुजरते समय वह अचानक नीचे गिर पड़ी । स्टूडेंट्स मौके पर पहुंचे तो पता चला कि ज्योति को करंट लगा है। तुरंत साथी छात्रों और यूनिवर्सिटी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना को लेकर एक स्टूडेंट ने बताया:
“नार्थ कैंपस व साउथ कैंपस के बाहर पानी खड़ा हो जाता है। इसी एरिया में गर्ल्स हॉस्टल हैं। वहां पर इलेक्ट्रिक पोल से शॉर्ट हो गया। इस वजह से करंट आ गया। जैसे ही ज्योति वहां से गुजरने लगी तो उसे करंट लग गया।”

स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:-
ज्योति की मौत की खबर के बाद PU कैंपस में तनाव का माहौल है। गुस्साए स्टूडेंट्स ने PU के वाइस चांसलर के घर का घेराव कर दिया और स्टूडेंट्स गेट फांदकर अंदर घुस गए ।साथ ही ABVP के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ज्योति को करंट किस चीज से लगा। चंडीगढ़ पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन मौके की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि करंट बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट, खुले तार या किसी अन्य जगह से फैला और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही युवती के परिवार को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल:-
हादसे के बाद छात्रों ने कैंपस की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। छात्रों की मांग है कि बारिश के मौसम में बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइटों और खुले तारों की नियमित जांच हो। उन्होंने पूरे कैंपस का सुरक्षा ऑडिट कराने और खतरे वाली जगहों पर तुरंत सुधार की मांग की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

खुशखबरी: गोगामेड़ी मेले के लिए संचालित होगी स्पेशल ट्रेन, हरियाणा में इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

Sahab Ram

हरियाणा भाजपा नेता पंजाब की चन्नी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पहुंचे राजभवन

Voice of Panipat

PANIPAT में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने घर में लगाई आग

Voice of Panipat