28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

खुशखबरी: गोगामेड़ी मेले के लिए संचालित होगी स्पेशल ट्रेन, हरियाणा में इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

A special train will run for the Gogamedi Fair; it will halt at these stations in Haryana

राजस्थान के हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 28 अगस्त से 26 सितंबर तक चलने वाले इस मेले के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया गया है। अलीगढ़ (UP) से गोगामेड़ी के बीच संचालित होने वाली इस ट्रेन का दिल्ली और हरियाणा के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04749, गोगामेड़ी- अलीगढ़ अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 2-4 सितंबर तक गोगामेड़ी से 19.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04750, अलीगढ़- गोगामेड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 3-5 सितंबर तक अलीगढ़ से साढ़े 6 बजे रवाना होकर साढ़े 7 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भादरा, सादलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी और खुर्जा जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे ही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा हर साल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है ताकि लोगों का सफर आरामदायक हो सकें और साथ ही नियमित ट्रेनों से यात्री दबाव कम करने में मदद मिल सके।

Related posts

PANIPAT:- 2 सगें भाइयों पर हमला करने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया 2 आरोपियों को

Voice of Panipat

इन सवालो में उलझी सीमा हैदर, लगातार हो रही पूछताछ

Voice of Panipat

20 रुपये देकर मम्मी को ले गए अंकल, 2 बच्चों ने बताई माँ की प्रेम कहानी

Voice of Panipat