36.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में बारिश न होने की वजह से अब उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी है। कई जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग का एक नया अपडेट सामने आया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से हरियाणा में 10 सितंबर तक मानसून की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी।

कल गुरुवार को कई जिलों में बादल छाएं रहेंगे और कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

हालांकि 11 सितंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 11 सितंबर को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसी दौरान राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवात बनने की संभावना है। जिससे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 15 सितंबर से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।

अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार कल 10 सितंबर को बारिश की संभावना बेहद कम है। कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कई जिलों बादलवाही और धूप छाई रहेगी। जिससे तापमान बढ़ेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी सताएगी।

हालांकि 11, 12 और 13 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

 वहीं 14 सितंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसके बाद 15 सितंबर से एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज होने के आसार है और इससे पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती है।

Related posts

कल का मौसम: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

हरियाणा में मौसम लेगा करवट, 15 जिलों में बारिश-आंधी का अर्लट जारी

Voice of Panipat

अगर आप नया Smart Phone खरीदने के बारे में सोच रहे तो ये खबर जरुर पढ़े

Voice of Panipat

Leave a Comment