28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana PoliticsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

सावन और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर निगम की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – पानीपत में सावन और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर निगम आयुक्त डा. पंकज राव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिस बैठक में कांवड़ यात्रा मार्गों और शहर की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढा मुक्त किया जाए। डा. राव ने चेतावनी दी कि जिस अधिकारी के क्षेत्र में सड़क पर गड्ढे पाए गए, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

AI GENERATED

बैठक में इलेक्ट्रिकल विंग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों सहित शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह से चालू रहें। कहीं भी खराब स्ट्रीट लाइट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और खराब लाइटों की तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि रात के समय श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में शहर में अत्याधुनिक जिम और आधुनिक सार्वजनिक लाइब्रेरी स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही समितियों को संभावित स्थानों का निरीक्षण कर उनकी व्यवहार्यता और द्रश्यता का आकलन करने के निर्देश है । समिति स्थान,क्षेत्रफल और अन्य आवश्यक पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार कर जल्द प्रस्ताव प्रस्तुती करेगे ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भूखों का पेट भरने वाले पद्मश्री लंगर बाबा का हुआ निधन

Voice of Panipat

17 साल के लड़के ने महिला से किया रेप, सबूत मिटाने के लिये जला दिया महिला का प्राइवेट पार्ट, ऐसे हुआ खुलासा

Voice of Panipat

सरकार का बड़ा फैसला, इस जिलें में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा Blackout

Voice of Panipat