33.8 C
Panipat
May 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia-PoliticsPolitics

AAP नेता संजय सिंह के घर कालिख पोती, सांसद ने कही ये बात

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के घर पर हमला हुआ है. यहां अज्ञात लोगों ने उनके घर पर कालिख पोत दी है. इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि चाहे मेरी हत्या भी हो जाए, लेकिन मैं  मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा.

संजय सिंह ने एक वीडियो रीट्वीट करके कहा, ”मैं इस वक्त दिल्ली में अपने आवास पर हूं और मेरा आवास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भवन से महज 100 मीटर की दूरी पर है. अभी मेरे घर पर हमला हुआ है. मैं बहुत साफ शब्दों में बीजेपी और उनके गुंडों से कहना चाहता हूं कि आप जितने चाहे हमले करवा लो और चाहे मेरी हत्या करवा दो, लेकिन भगवान श्रीराम के नाम पर बनने वाले मंदिर में अगर चंदा चोरी करोगे तो एक नहीं बल्कि एक हजार बार बोलूंगा.” उन्होंने कहा, ”ये 115 करोड़ हिंदुओं का अपमान है, ये उन करोड़ों रामभक्तों का अपमान है, जिन्होंने अपना पेट काटकर मंदिर के लिए चंदा दिया है. अगर उस चंदे में चोरी हो रही है तो बार-बार सवाल उठाउंगा. चंदा चोरों को जेल में डालना चाहिए.”

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अवैध संबंधो मे रोड़ा बना बेटा तो मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ह*त्या, झाड़ियो मे मिला श..तो हुआ ऐसे खुलासा

Voice of Panipat

पति ने बनाई अपहरण की झूठी कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

Voice of Panipat

मानसून की विदाई से पहले सूरज ने दिखाई अकड़! फिर बढ़ी गर्मी 

Voice of Panipat