33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsSports

राहुल द्रविड़ होंगे श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच

वायस ऑफ पानीपत :- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया था. हालांकि इसमें कोच के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी. हालांकि अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के कोच होंगे. हालांकि कई रिपोर्ट्स में पहले से ही इस बात की जानकारी सामने आ रही थी कि द्रविड़ को श्रीलंका दौरे के लिए कोच बनाया जा सकता है…सौरव गांगुली ने कहा, “राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान होंगे.” द्रविड़ पिछले कुछ सालों से इंडिया अंडर-19 और इंडिया ए के साथ कोच के तौर पर काम कर रहे हैं. इस दौरान भारत की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने का श्रेय भी उन्हें जाता है.

शिखर धवन चुने गए हैं टीम के कप्तान 

दरअसल भारत इस दौरान एक साथ दो सीरीज खेलेगा. विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां वो न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. वहीं इसी दौरान शिखर धवन की अगुवाई में एक अन्य भारतीय टीम श्रीलंका में 13 से 25 जुलाई के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. श्रीलंका दौरे के लिए उन खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो इंग्लैंड के दौरे का हिस्सा नहीं हैं.  इस दौरे पर शिखर धवन को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा चेतन सकारिया, नितीश राणा, देवदत्त पडिकल, ऋतुराज गायकवाड़ और कृष्णप्पा गौतम जैसे युवा चेहरों को भी पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. 

श्रीलंका दौरे के लिए ये है भारतीय दल 

शिखर धवन (कप्तान ), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिकल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, कृष्णप्पा गौतम, कृणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत मे डी-प्लान मोनिट्रिंग कमेटी की बैठक, बजट की बढ़ोतरी के लिए विधायकों ने DC से किया अनुरोध

Voice of Panipat

PANIPAT:- समाधान शिविर का समय बदला, अब 10 से 12 बजे तक होगी सुनवाई

Voice of Panipat

HARYANA:- अब नहीं काटने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर, 10 मिनट में मिलेगा प्रमाण पत्र, बस करना होगा ये काम

Voice of Panipat