देश में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। यूपी- बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और बाढ़ जैसे हालात बन गए है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर एक और बड़ी चेतावनी जारी कर दी है।
मौसम विभाग ने कल 9 सितंबर को देश के 20 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 9 सितंबर से 12 सितंबर के बीच यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी चलने की संभावना है।
इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार कल 9 सिंतबर से 11 सितंबर तक यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में आंधी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं कई राज्यों बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बाद भू-स्खलन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लें।

