July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

छुट्टी पर लौटा फौजी हुआ लापता, शादी के लिए करने गया था शॉपिंग, पिता ने पुलिस को दी शिकायत

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सोनीपत जिले में छुट्‌टी लेकर घर लौटा फौजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। फौजी अपनी शादी के लिए छुट्‌टी लेकर घर आया था। शादी से 4 दिन पहले वह कार में सवार होकर अपने लिए कपड़े लेने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिसकी शिकायत पिता ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण कुमार ने बताया कि वह गांव बैंयापुर का रहने वाला है। वह तीन बच्चों का पिता है। जिसमें दो बेटियां व एक बेटा है। बेटा का नाम परविंद्र है। जिसकी उम्र 23 साल 1 महीना है। जोकि आर्मी में सेवारत है। वह हवलदार पद पर लेह-लद्दाख में पोस्टेड है। 20 जनवरी को वह छुट्‌टी पर आया था। जिसकी 30 जनवरी को शादी होनी थी। 26 जनवरी को वह कार में सवार होकर कपड़े लेने गया था। जिसके बाद से वह वापिस नहीं लौटा। पिता ने बताया कि उसे शक है कि किसी ने अपने फायदे के लिए उसे कही छिपाकर न रख लिया हो।

पिता ने बताया कि करीब 3 महीने पहले वह परिवार सहित अपने बेटे को लड़की दिखाने दिल्ली ले गया था। जहां उसके बेटे परविंद्र को लड़की पसंद आई थी। मौके पर ही रिश्ता तय हो गया था। लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को अंगूठी भी पहनाई थी। रिश्ता तय होने के कुछ दिन बाद से ही वह रिश्ता पसंद न होने की बात कहने लगा। मगर, पिता का कहना था कि अब बात इज्जत-बेइज्जती की थी। इसलिए उन्होंने बेटे को वहीं पर ही शादी करने के लिए कहा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दर्दनाक हादसा- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर.

Voice of Panipat

HARYANA में ग्रामीण चौकीदारों को मिली बड़ी सौगात, 11 हजार मिलेगा मानदेय, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

HARYANA के 13 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat