36.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इन जिलों के सरकारी अस्पतालों में लगेगी हाईटेक अल्ट्रासाउंड मशीनें

हरियाणा में आमजन के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सूबे की नायब सैनी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में चंडीगढ़, अंबाला और करनाल के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डायग्नोस्टिक सुविधाएं मजबूत करने के लिए नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाने की मंजूरी प्रदान की गई है।

प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित होने से मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी जिससे समय रहते बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा। इसके अलावा निजी जांच केंद्रों से निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

MLA हॉस्टल में लगेगी हाईटेक अल्ट्रासाउंड मशीन

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित MLA हॉस्टल की डिस्पेन्सरी में 81 लाख रुपए की धनराशि खर्च कर हाईटेक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। इससे CM, मंत्रियों और विधायकों के अलावा उनके परिजनों तथा चंडीगढ़ में कार्यरत हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को उच्च श्रेणी की चिकित्सा जांच का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अंबाला शहर और करनाल के नागरिक अस्पतालों के लिए नई अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई है। इन अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इन मशीनों के आने से खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के भीतर ही इस सुविधा का लाभ मिलने से उन्हें बाहर के प्राईवेट केंद्रों पर जांच नहीं करानी पड़ेगी। जिससे उनका पैसा और समय दोनों की बचत होगी।

समय पर इलाज हो सकेगा शुरू

उन्होंने बताया कि नई अल्ट्रासाउंड मशीनों के आने से जांच की क्षमता बढ़ेगी जिससे मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे मरीजों को समय पर बीमारी की पहचान और उपचार शुरू कराने में मदद मिलेगी। आरती राव ने कहा कि हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस करना है ताकि लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Related posts

HARYANA:- शराब के नशे मे ये क्या कर दिया 2 युवको ने…..

Voice of Panipat

राशन की कालाबाजारी कर बेजने की कर रहा था तैयारी, डिपो होल्डर काबू

Voice of Panipat

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले में खुलेंगे 160 नए राशन डिपो

Sahab Ram

Leave a Comment