34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT रोडवेज डिपो ने भैया दूज के त्योहार को लेकर की तैयारी, इन रूटों पर जाएंगी ज्यादा बसें

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- उत्तर प्रदेश के लिए हर दस मिनट बाद आज भैया दूज के लिए बसें मिल जाएगी। इसके लिए रोडवेज ने चंड़ीगढ, अंबाला, हिसार व यमुनानगर के रूट को होल्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए आम दिनों के मुकाबले शनिवार को 15 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बिजनौर, लखनऊ व गाजियाबाद के लिए सबसे ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। शामली के लिए भी भी अधिक बसें चलाई जाएगी।

भैया दूज पर्व पर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सवारियां होती हैं। इसी को देखते हुए अधिक से अधिक बसें चलाने का फैसला लिया। रोडवेज के जीएम विकास नरवाल ने कर्मचारियों की डिपो में अतिरिक्त ड्यूटियां लगाई हैं। बसें चलाने के लिए रोडवेज ने कोई समय तय नहीं किया है। उत्तर प्रदेश के लिए जहां की भी सवारियां ज्यादा दिखेंगी, वहां बसें भेजी जाएंगी। इसके लिए पंजाब, दिल्ली के रूट के फेरे कम किए जाएंगे या फिर होल्ड किए जाएंगे।

चंडीगढ़ व अंबाला जैसे रूट होल्ड होने के कारण पंजाब के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज की बसों पर ही इन रूट की सवारियां निर्भर रहेंगी। पानीपत डिपो के ट्रैफिक मैनेजर पंकज पूनिया ने जागरण से बातचीत में बताया कि भैया दूज की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश के लिए 15 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

भैया दूज पर्व पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर व लखनऊ रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ लगी रहती है। इन रूट पर आमतौर पर एक बस ही चलती है। अब शनिवार को इन रूट पर एक के बाद एक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। भीड़ अधिक हुई तो रात के समय भी बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बिजनौर रूट पर सात बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ रूट के लिए भी आठ बसें चलाई जाएगी। जरूत पड़ी तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेने चलाएगा Indian Railway, यात्रियों को मिलेगी राहत

Voice of Panipat

लिंग जांच गिरोह का हुआ पर्दाफाश, महिला समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

TDI मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 लड़कियां व 3 युवक पकड़े

Voice of Panipat