September 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के ओल्ड गुरुग्राम के 23 सेक्टरों में सड़कों की बदलेगी तस्वीर, बेहद आसान और सुरक्षित होगा सफर

ओल्ड गुरुग्राम में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा शहर के 23 सेक्टरों की मुख्य सड़कों पर आमजन के सफर को सुरक्षित बनाने की योजना तैयार कर ली है और इसके लिए 4.50 करोड़ रुपए का एस्टीमेट बनाया गया है।

GMDA ने बताया कि ओल्ड गुरुग्राम के सेक्टर-1 से लेकर सेक्टर-23 तक की मुख्य सड़कों को सुरक्षित बनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसे 18 सितंबर को खोला जाएगा। अक्टूबर में टेंडर आवंटित कर ठेकेदारों को सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए एक साल का समय दिया जाएगा।

इस तरह सुरक्षित बनेगी सड़कें

इन मुख्य सड़कों पर इंडियन रोड कांग्रेस के तहत 520 दिशा सूचक सूचना पट्ट लगाएं जाएंगे। आवारा पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने के लिए किनारों पर 1.2 मीटर ऊंची जाली लगाई जाएगी। जिन सड़कों पर डिवाइडर नहीं है, वहां पर बैरियर लगाकर डिवाइडर का बंदोबस्त किया जाएगा। सड़कों पर थर्मोप्लास्टिक पेंट से लेन डिवाइडिंग की जाएगी। इसके अलावा जेबरा क्रॉसिंग के इंतजाम किए जाएंगे। घूमावदार सड़कों पर दुर्घटना से बचाव हेतु सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। जिन सड़कों पर स्पीड ब्रेकर की जरूरत है, वहां उनका बंदोबस्त किया जाएगा।

बदहाल स्थिति में पहुंची सड़कें

बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम की ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है जिससे लोगों के लिए सुरक्षित सफर करना दूभर हो चुका है। इनमें बसई रोड, ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, सेक्टर-9व 9Aरोड, सेक्टर-4 व 7 रोड, धनवापुर रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, पालम विहार रोड, शीतला माता रोड आदि शामिल हैं। इन सड़कों पर गढ्ढों के चलते सफर करना असुरक्षित हो चुका है और आए दिन हादसा होने का अंदेशा बना रहता है लेकिन अब इन सड़कों की हालत सुधरने से लोगों को सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा।

Related posts

प्यार हुआ तो की शादी, अब दहेज न देने पर निकाला घर से बाहर

Voice of Panipat

महिला पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, नए आदेश जारी

Voice of Panipat

डेढ़ महीने से बंद मकान में मिला शव, क्रिस्मस तैयारियों के दौरान हुआ खुलासा

Voice of Panipat

Leave a Comment