September 4, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

खुशखबरी: भिवानी से चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की नई बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

New Haryana Roadways bus service launched from Bhiwani to Chandigarh

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। जहां एक तरफ साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर इंटर-स्टेट रूटों पर सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भिवानी से चंडीगढ़ के लिए एक और नई बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी सौगात दी गई है।

यह रहेगा शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज की यह नई बस भिवानी से दोपहर 02.20 बजे रवाना होकर दोपहर साढ़े 3 बजे रोहतक, शाम 5 बजे पानीपत, 05.50 बजे करनाल होते हुए चंडीगढ़ का सफर तय करेगी। इसी तरह वापसी में अगले दिन चंडीगढ़ से सुबह पौने 4 बजे रवाना होकर सुबह 5 बजे अंबाला, 06.10 बजे करनाल, सुबह 07.10 बजे पानीपत होते हुए भिवानी का सफर तय करेगी।

भिवानी से चंडीगढ़ के लिए संचालित होने वाली यह बस बीच रास्ते दोनों दिशाओं में कलानौर, गोहाना, पानीपत, घरौंडा, करनाल, तरावड़ी, नीलोखेड़ी, पिपली, शाहबाद, अंबाला और जीरकपुर बस स्टैंड पर ठहराव करेगी।

यात्रियों को मिलेगा फायदा

रोडवेज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भिवानी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों को बड़ी राहत पहुंचेगी। उन्हें चंडीगढ़ के लिए एक और नई बस सेवा का लाभ मिलेगा। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बीच रास्ते बार-बार बस बदलने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। जिससे उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी।

Related posts

हरियाणा में 2 दिन हड़ताल नहीं करेंगे डॉक्टर

Voice of Panipat

HARYANA:- काम से वापिस घर लौटा पति, न मिली पत्नी न मिले बच्चे, केस दर्ज

Voice of Panipat

Panipat:- धोखाधड़ी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार रूपये बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment