September 5, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

Haryana News: पानीपत में चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, शौक पूरा करने के लिए चुराई थी बाइक

Haryana News: पानीपत सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सनौली रोड पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव कुराड़ निवासी शाहरूख के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शाहरूख ने पुलिस को बताया उसे बाइक चलाने का शौक है। अपना शौक पूरा करने के लिए उसने गांव अतौलापुर के खेतों से उक्त बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर गांव कुराड़ से पानीपत की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए गांव कुराड़ के नजदीक ओम धर्म कांटा के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार युवक को काबू किया।

पुलिस टीम ने युवक को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 24 मार्च को गांव अतौलापुर के खेतों से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में गांव अतौलापुर निवासी रामपाल पुत्र लिछमन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शाहरूख पुत्र शरीफ निवासी गांव कुराड़ के रूप में बताई।

Related posts

बस इतना समय रह गया, जल्दी बनवा ले वोटर कार्ड

Voice of Panipat

अगर आप भी चलाते है Whatsapp , तो ये खबर जरूर पढ़िए 

Voice of Panipat

पानीपत में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment