26.2 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

KISAN ANDOLAN: पानीपत से किसान आज करेंगे दिल्ली कूच

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पानीपत और आसपास जिलों के किसान आज दिल्ली कूच करेंगे। पानीपत टोल प्लाजा पर इक्ट्‌ठा होने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में किसान दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। कूच की अगुवाई सिख निहंग और ऊंटों से कराने का दावा किया जा रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी है। सरकार द्वारा मांगें न मामने से नाराज अब किसानों ने पानीपत से दिल्ली कूच का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने गुरुवार को पानीपत से दिल्ली कूच का ऐलान किया हुआ है।

पानीपत टोल प्लाजा पर जिले के साथ अन्य जिलों के किसान भी इक्ट्‌ठा होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के बाद 11 बजे पानीपत से दिल्ली की ओर रवाना होने का कार्यक्रम हैं। पदाधिकारियों ने दिल्ली कूच में 25 हजार किसानों के शामिल होने का दावा किया है। कूच की भव्यता बढ़ाने के लिए घोड़ों पर सवार सिख निहंग और ऊंटों से अगुवाई कराई जाएगी।

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी की है। हालांकि पुलिस किसानों को रोकेंगे नहीं, लेकिन यातायात व्यवस्था बनाने के लिए हाईवे पर जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान वाहनों को डायवर्ट करने के साथ हाईवे को वन-वे किया जा सकता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में ग्रुप-C के 8,653 पदों पर भर्ती Cancle

Voice of Panipat

यमुनानगर में जलाभिषेक को लेकर अलर्ट जारी

Voice of Panipat

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के मामले में दो युवकों की जमकर पिटाई

Voice of Panipat