September 7, 2026
Voice Of Panipat
Entertainment

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की नई सनसनी बनकर उभरे अमन जाजी, 17 सितंबर को रिलीज होगी नई फिल्म

कभी हरियाणा के शादी-विवाह या सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बात करें तो ज्यादातर पंजाबी गानों का ही बोलबाला रहता था लेकिन पिछले कुछ सालों में हरियाणा के कई गायकों ने अपनी सुरीली आवाज की बदौलत देश-दुनिया में हरियाणवी गानों को पहुंचा कर एक विशेष पहचान स्थापित कर ली है। इसी कड़ी में एक मशहूर अभिनेता एवं गायक अमन जाजी अपने गीतों की बदौलत लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह अमन जाजी चंडीगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘आजाद सिंह’ को लेकर अपनी पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने काफी देर तक अपनी इस फिल्म के बारे में मुख्यमंत्री से बातचीत की। बता दें कि यह फिल्म 17 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को दिए दर्जनों हिट गाने

गायक, म्यूजिक कंपोज और म्यूजिशियन के तौर पर अपनी विशेष पहचान बना चुके अमन जाजी ने सपना चौधरी, प्रांजल दहिया जैसी मशहूर महिला कलाकारों के साथ हरियाणवी गानों में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ’52 गज का दामन’ गाने से मिली थी, जिसे अभी तक YouTube पर 180 करोड़ से ज्यादा View’s मिल चुके हैं।

अमन जाजी कंपोज के साथ-साथ हरियाणवी गानों में एक्टिंग भी करते हैं। गजबन, मोटो, जी लागे बाबेया मैं, डुग डुग, भाई तेरा गुंडा और मटक चालूंगी जैसे हिट गानों से अपने आप को साबित कर चुके अमन जाजी सोनीपत जिले के गांव जाजी के रहने वाले हैं और उनका असली नाम अमन गुलिया है।

सबको पसंद आएगी फिल्म

अमन जाजी ने बताया कि वह अक्सर अपने चाचा के साथ म्यूजिक स्टूडियो जाते थे और वहीं से उनकी संगीत में रुचि विकसित होने लगी। कक्षा 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर उन्होंने अपना पूरा ध्यान संगीत करियर पर केंद्रित कर दिया और निरंतर मेहनत जारी रखते हुए अपनी सफलता के सफर को जारी रखा। अपनी नई फिल्म आजाद सिंह पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है और मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील भी की।

Related posts

हरियाणवी कलाकार पर दु*ष्कर्म का केस दर्ज, सपना चौधरी के साथ किए है कई हिट गाने

Voice of Panipat

अक्षरा सिंह ने क्यों कहा कि शमिता शेट्टी में हैं विनम्रता की कमी,

Voice of Panipat

अर्जुन रामपाल ने अपने नए प्लेटिनम ब्लॉन्ड हेयर फ्लॉन्ट किए, खूब वायरल हो रहा है ये लुक

Voice of Panipat

Leave a Comment