July 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT :शहर में बाइक चोरी करने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा !

वॉयस ऑफ पानीपत ( कुलवंत सिंह ) – पानीपत पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) टीम ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को चोरी की स्प्लेंडर बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी गांव छाजपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शहर में बाइक चोरी की चार वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

एवीटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि मंगलवार शाम गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक चोरी की स्प्लेंडर बाइक पर गांव बबैल से गंदा नाला होते हुए छाजपुर खुर्द की ओर जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छाजपुर गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 2 अप्रैल को मित्तल मेगा मॉल के पास से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। इस संबंध में थाना चांदनी बाग में कैराना (उत्तर प्रदेश) निवासी मोहम्मद सैफ की शिकायत पर पहले से मामला दर्ज है। आगे की पूछताछ में आरोपी ने तीन अन्य बाइक चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे बाइक चलाने का शौक है। अपने शौक को पूरा करने और दोस्तों में रौब जमाने के लिए उसने शहर के अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी की थीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली है।

बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि चोरी की अन्य बाइक भी बरामद की जा सकें।

इन चार बाइक चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा:

  • 2 अप्रैल: मित्तल मेगा मॉल के पास से मोहम्मद सैफ (कैराना, यूपी) की स्प्लेंडर बाइक चोरी।
  • 10 जुलाई: एसडी स्कूल के सामने फ्लाईओवर के नीचे से सचिन (आर्य नगर, घरौंडा) की स्प्लेंडर बाइक चोरी।
  • 12 जुलाई: रिलायंस डिजिटल के सामने फ्लाईओवर के नीचे से जसमेर (सिवाह) की स्प्लेंडर बाइक चोरी।
  • 22 जुलाई: थाना शहर क्षेत्र से जोरा सिंह (बड़ोली, सोनीपत) की रॉयल एनफील्ड क्लासिक बाइक चोरी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में रेलयात्रियों का सफर होगा आसान 16 ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या, यहां देखें पूरी List

Voice of Panipat

शारदीय नवरात्र की डेट को लेकर न हो कन्फ्यूज, यहां जाने सही तारीख

Voice of Panipat

HARYANA से गुजरने वाली 104 ट्रेनें 8 से 11 तारीख तक रद्द, पढ़िए वजह और रुट

Voice of Panipat

Leave a Comment