हरियाणा में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रदेश के अलग- अलग राज्यों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए सड़क मार्ग बनाए जा रहे है। इसी बीच गुरुग्राम से झज्जर तक बनाए जाने वाले नए हाईवे पर तेजी से काम शुरू हो गया है।
6 लेन का होगा 33 किलोमीटर लंबा हाईवे
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) गुरुग्राम, फर्रूखनगर और झज्जर के बीच कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 6-लेन हाईवे के निर्माण की योजना पर काम कर रही है। यह हाईवे लगभग 33 किलोमीटर लंबा और 6-लेन का होगा।
गुरुग्राम को झज्जर से जोड़ेगा नया हाईवे
6 लेन का ये हाईवे वजीरपुर (NH-352W) में गुरुग्राम-पटौदी रोड के हरसरू बाईपास से शुरू होकर झज्जर (NH-352) तक जुड़ेगा। इसमें फर्रूखनगर बाईपास भी शामिल है।
इस नए हाईवे के बनने से हरियाणावासियों को बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही गुरुग्राम और झज्जर के बीच यात्रा का समय काफी घट जाएगा। यात्रियों को फर्रूखनगर और वजीरपुर क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
गुरुग्राम से झज्जर के बीच यातायात के भारी दबाव को कम करने और औद्योगिक तथा लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में माल ढुलाई को आसान बनाने के लिए इस हाईवे का निर्माण किया जाएगा। अब NHAI द्वारा अंतिम रूट (अलाइनमेंट) चुने जाने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

