September 13, 2026
Voice Of Panipat
India News

School Holiday: स्कूली बच्चों की मौज, कल 14 सितंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday: स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर है। कल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और इस वजह से कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। इसके साथ ही सोमवार यानी कल को हरतालिका तीज भी मनाई जाएगी। इन त्योहारों के कारण कई राज्यों में स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। कल 14 सितंबर को हिंदी दिवस भी है। इसलिए दिल्ली यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हिंदी दिवस मनाया जाएगा।

इन राज्यों में रहेगी स्कूलों की छुट्टी

गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में स्कूल और कॉलेज आधिकारिक तौर पर बंद रहेंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के कई जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं, जिससे वहां के स्थानीय और निजी स्कूल भी बंद रहेंगे।

वहीं हरतालिका तीज के मौके पर सिक्किम  में छुट्टी रहेगी। सरकार के आधिकारिक कैलेंडर में हरतालिका तीज के अवसर पर पूर्ण अवकाश (Public Holiday) घोषित किया गया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में 14 सितंबर 2026 को स्कूल खुले रहेंगे। इन राज्यों के स्कूलों में कल छुट्टी नहीं होगी। दिल्ली और यूपी के स्कूलों में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि देश के अलग- अलग राज्यों में छुट्टी का अंतिम फैसला संबंधित राज्य सरकार, जिला प्रशासन या स्कूल मैनेजमेंट की ओर से जारी ऑर्डर पर निर्भर करेगा। ऐसे में पेरेंट्स और स्टूडेंट्स 14 सितंबर को स्कूल बंद है या नहीं ?  ये पता करने के लिए अपने स्कूल के नोटिस, राज्य के शिक्षा विभाग के ऑर्डर या ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर से जरूर देख लें।

Related posts

BREAKING: किसान प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई, गुरनाम चढ़ूनी रोके गए!

Voice of Panipat

Haryana के इन 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

Voice of Panipat

HARYANA:- संजय बटला सीएम सैनी के OSD हुए नियुक्त

Voice of Panipat

Leave a Comment