28.2 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationIndia NewsLatest News

पेपर लीक पर सक्त कानून , अब बक्शे नहीं जाएंगे पेपर लीक के आरोपी

आखिरकार उन सभी बच्चों को इनसाफ मिल गया है जो इस पेपर लीक की लड़ाई में शामिल थे , जो सच में बदलाव की मांग कर रहे थे । आंदोलन हुए , इस्तीफा भी हुआ लेकिन कहानी यहां खत्म नही होती । बात दोषियों पर हो रहे फैसलों पर आकर रूक जाती है । मतलब उनका क्या होगा , जो सच में बच्चों के भविष्य को खेल समझते हैं । क्योंकि ये भारत देश है यहां दोषियों को बक्शा नही जाता । वही जहां PM ने आश्वासन दिया था कि सक्त कार्रवाई होगी उसी पर सदन में मंगलवार को 9 घंटे की चर्चा के बाद आज लोक परीक्षा संशोधन बिल , 2026 पास कर दिया गया है ।

वहीं आज बुधवार को सदन से नई नई बहस की खबरें सामने आ रही है जिसमें मुख्य यह पेपर लीक मामलों से संबंधित बिल है । बुधवार को विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी बिल पर 50 मिनट बोले औऱ विपक्ष के हंगामे के बीच बिल पास हुआ । इसके तहत पेपर लीक से जुड़े कानून सख्त कर दिए हैं। अब पेपर लीक से जुड़े अपराधों में अधिकतम 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है ।वहीं राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण संशोधन विधेयक (2026) बिल पास हो गया। अब जन-गण-मन की तरह वंदे मातरम को कानूनी संरक्षण मिलेगा। वंदे मातरम का अपमान, अनादर और गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध होगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अब इस नंबर के जरिए करवा सकेंगे बिजली बिल ठीक, नहीं काटने पडेंगे चक्कर

Voice of Panipat

चड़ीगढ में 4 दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Voice of Panipat

करनाल में उप-चुनाव पर आज फैसला, Highcourt ने सुरक्षित रखा

Voice of Panipat