वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- दिल्ली- हरियाणा, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी खबर हैं। ये खबर उन लोगों के लिये ज्यादा अच्छी होने वाली है जो सड़क यातायात के दौरान कई घंटे का सफर होने के चलते हिल स्टेशन पर मौज-मस्ती के लिए नहीं जाते हैं। अब उनका घंटों का सफर मिनटों में पूरा होगा और हिल स्टेशन पर मौज-मस्ती कर इतने ही समय में वह वापस अपने घर को लौट पाएंगे।
![](http://voiceofpanipat.com/wp-content/uploads/2021/12/FLIGHT-CH..jpg)
बता दें कि प्रशासन ने अब चंडीगढ़ से तीन और हिल स्टेशनों के लिए हैली टैक्सी की सुविधा शुरू की है। यें टैक्सी सेवा चंडीगढ़ से शुरू होकर मंडी, कुल्लू और रामपुर तक जाएगी। इसके अलावा शिमला तक का सफर भी महज आधे घंटे में तय किया जा सकेगा। शिमला में हैली टैक्सी का ठहराव 25 मिनट का होगा, वहां से हैली टैक्सी मंडी के लिए उड़ान भरेगी। यहां पर 15 मिनट के ठहराव के बाद अगला स्टेशन कुल्लू का होगा। कुल्लू के बाद वापस टैक्सी शिमला के लिए उड़ान भरेगी और वहां से अगला पड़ाव फिर रामपुर का होगा।
इस हैली टैक्सी की शुरुआत देश की जानी-मानी हेलिकॉप्टर कंपनी पवन हंस द्वारा की गई है। हैली टैक्सी सेवा पहले सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाती थी लेकिन अब इस सेवा को पूरे सप्ताह के लिए संचालित किया जा रहा है। इस सेवा के शुरू होने से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ से इन हिल स्टेशनों के सफर के लिए बहुत ही कम किराया रखा गया हैं ताकि लोग हवाई सफर के जरिए पहाड़ों की यात्रा का आनंद लें सकें। चंडीगढ़ से शिमला का किराया 3665 रुपए रखा गया है। शिमला से मंडी तक 3665 रुपए लगेंगे। मंडी से कुल्लू जाने के लिए 3155 रुपए अधिक खर्च करने होंगे। अब कम किराया देकर पहाडों पर घूमने का आनंद ले सकेंगे।
TEAM VOICE OF PANIPAT