September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में किसान आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री का तोहफा, ये 4 फसलें MSP पर खरीदेगी सरकार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- किसान आंदोलन के बीच हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने हर बार की तरह इस साल भी सरसों, चना, सूरजमुखी और समर मूंग की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएमसपी) पर होगी.. मार्च से पांच जिलों में उचित मूल्य की दुकानों पर गरीबों को सूरजमुखी का तेल भी मिलना शुरू हो जाएगा..

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने रबी फसलों की खरीद की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में रबी फसलों की खरीद शुरू की जाएगी.. 5650 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद की जाएगी। 5440 रुपये प्रति क्विंटल चना खरीदा जाएगा..वहीं 15 मार्च से 8558 रुपयें क्विटल की दर से समर मूगं की खरीद की जाएगी.. इसी प्रकार एक से 15 जून तक 6760 रुपये प्रति क्विंटल सूरजमुखी की खरीद की जाएगी। इस सीजन में प्रदेश में 50 हजार 800 टन सूरजमुखी, 14 लाख 14 हजार 710 टन सरसों, 26 हजार 320 टन चना तथा 33 हजार 600 टन समर मूंग की पैदावार होने की संभावना है..

हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कारपोरेशन , खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा हैफेड द्वारा मंडियों में सरसों, समर मूंग, चना तथा सूरजमुखी की खरीद की जाएगी.. मुख्य सचिव ने खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने तथा खरीदी गई फसलों का तीन दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.. इसके अलावा पर्याप्त बारदाने के साथ ही मंडियों से अनाज का समय पर उठान सुनिश्चित करने को कहा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की 2 बाइक भी बरामद

Voice of Panipat

करनाल में MLFF सिस्टम का असर : बिना रुके निकल रहे वाहन, बढ़ी लोकल पास की डिमांड

Voice of Panipat

PANIPAT:- नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई बाइक, हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat