33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

करनाल में MLFF सिस्टम का असर : बिना रुके निकल रहे वाहन, बढ़ी लोकल पास की डिमांड

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – करनाल में बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर एमएलएफएफ (मल्टी लेन फ्री फ्लो) सिस्टम लागू होने के बाद वाहनों की आवाजाही बड़ी आसानी से होती दिखाई दे रही है। अब हरियाणा सरकार का ये कदम सफल होते हुए दिख रहा है। पर उसी के साथ वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों में टोल पास बनवाने की होड़ लग चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई व्यवस्था से सफर तो आसान हुआ है, लेकिन रोजाना आने-जाने वालों के लिए टोल पास बनवाना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है। यही कारण है कि पास बनवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती दिख रही है।

करनाल का एमएलएफएफ सिस्टम टोल

दरअसल, आपको बता दें कि 23 जून 2026 को करनाल स्थित बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर हरियाणा का पहला एमएलएफएफ टोल शुरू किया गया था ताकि वाहनों का टोल बिना गाड़ी रुके काटा जा सके। फिलहाल इस टोल ने अपनी गति पकड़ ली है। पर अब वहां से रोज गुजरने वाले वाहन चालक अपना टोल पास जल्द बनवाने चाहते हैं । बताया जा रहा है कि रोजाना बस्ताड़ा टोल से आने-जाने वाले लोगों का टोल ज्यादा कटता है। एमएलएफएफ शुरू होने से पहले वाहन चालक टोल काउंटर पर पास दिखाकर टोल क्रॉस करते थे, पर अब एमएलएफएफ शुरू होने के बाद गाड़ी का नंबर कैमरे में रिकॉर्ड होता है और टोल खुद ही कट जाता है। इसलिए टोल पास बनवाने वालों की संख्या, जो पहले रोजाना 60-70 थी, वो अब बढ़कर 250 के पार पहुंच चुकी है।

कई वाहन चालकों का मानना है कि अगर समय रहते पास बनवा लिया जाए तो रोजाना होने वाले टोल खर्च से बचा जा सकता है। इसी वजह से लोग अब बड़ी संख्या में पास बनवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इस समस्या पर मनोहर लाल ने संकेत देते हुए बताया कि जल्द ही 2000 रुपये सालाना टोल पास लागू किए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को भारी टोल कटने की समस्या नहीं होगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीत में किराना दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Haryana:-58 हजार लोगों को मिली गलत बिजली बिल, मंत्री अनिव विज नें मांगी रिपोर्ट

Voice of Panipat

26 जनवरी पर दिल्ली जाने की कर रहे है प्लानिंग, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat