30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के न्यू गुरुग्राम में मास्टर सीवर लाइन को मंजूरी, 2 साल में पूरा होगा काम

हरियाणा के न्यू गुरुग्राम में मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 77 से 80 तक लगभग 7.90 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) 19.30 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

हाल ही में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक हुई। इस बैठक में 7.90 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन को हरी झंडी मिली। New Gurugram के सेक्टर 77 से 80 के बीच ये मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

परियोजना के तहत 600 से 1200 एमएम व्यास की सीवर लाइन बिछाई जाएगी।  इसका निर्माण डीएनआईटी दर से 9.21 प्रतिशत कम पर कराया जाएगा। साथ ही मैनहोल और पूरा नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए  लगभग 2 साल का समय तय किया गया है। इसके बाद 3 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी रहेगी।

इस पर अधिक जानकारी देते हुए जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने बताया कि गुरुग्राम में सीवर नेटवर्क का विस्तार धीरे-धीरे किया जा रहा है। इस परियोजना का मकसद अभी की जरूरतों को पूरा करना है। साथ ही भविष्य की बढ़ती आबादी और नियोजित विकास के लिए एक मजबूत ड्रेनेज-सीवर सिस्टम बनाना भी

बता दें कि गुरुग्राम में सीवर लाइन बिछाने के अलावा, जीएमडीए शहर की सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। इसके लिए मौजूदा एसटीपी (STP) की क्षमता बढ़ाई जा रही है और नए प्लांट भी लगाए जा रहे हैं।

Related posts

HARYAMA:- HSDC रिश्वत केस में IAS दहिया को बड़ी राहत, सरकारी गवाह नही बन पाएगा Deepak Sharma

Voice of Panipat

HighCourt का आदेश, हाईवे किनारे हटाए जाएं वैध-अवैध यूनिपोल

Voice of Panipat

बाहर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने की कर रहे है प्लानिंग, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

Leave a Comment