September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

पानीपत से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, जेवर और कैश ले गई साथ में

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में ससुराल से मायके रहने आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. महिला घर पर सौ रही थी.. देर रात जब परिजनों की आंख खुली तो वह गायब मिली.. महिला मायके में अपने बच्चे को छोड़कर कैश, आभूषण साथ ले गई.. महिला की अनेकों जगह तलाश की गई.. लेकिन महिला का कोई भी अता पता नहीं लगा.. महिला की लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है..

पुलिस को दी सूचना में भाई ने बताया कि वह धूप सिंह नगर का रहने वाला है.. उसकी 27 वर्षीय बहन की शादी पंजाब के लुधियाना में हुई है.. वह कुछ दिनों के लिए ससुराल से मायका रहने के लिए आई थी.. वह अपने बेटे को भी साथ लाई.. देर रात करीब 2 बजे वह घर से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं चली गई.. वह अपने बेटे को घर पर ही छोड़ गई..महिला की अनेकों जगहों पर तलाश की गई.. लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा.. घर की जांच के दौरान पता लगा कि वह घर से 1.60 लाख रुपए कैश, आभूषण भी साथ लेकर गई है.. महिला की लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana का छोरा दक्ष कामरा खेलेगा IPL- 2026

Voice of Panipat

पानीपत की विवाहिता पहुंची मंत्री विज के दरबार में, शिकायत सुन विज ने लगाया SP को फोन, पढ़िए क्या कहां

Voice of Panipat

दिल्ली बॉर्डर से आज एकतरफ खुल सकता है रास्ता, गाजीपुर ब़ॉर्डर से पुलिस ने हटाए बैरिकेड

Voice of Panipat