July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में रोडवेज बसों का आज चक्का जाम

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे है.. इसमें  महेंद्रगढ़ को छोड़कर बाकी जगह सुबह बस नहीं चली.. हिसार रेवाडी, चरखी दादरी, जींद समेत अन्य जगह कर्मचारी सुबह से बस अड्‌डे पर प्रदर्शन कर रहे हैं..बसों का चक्का जाम होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.. कई जगह से दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के रूट पर बसें नहीं गई.. वहीं महेंद्रगढ़ में हड़ताल नहीं है.. बस अड्डा इंचार्ज ने बताया बसें चल रही हैं.. आगे जो स्थिति होगी उससे अवगत करवा दिया जाएगा.. रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अनुसार प्रदेश में करीब 4100 से अधिक रोडवेज बसें हैं.. उन्होंने पहले  ही  हड़ताल की घोषणा कर रखी है.. 

कर्मचारी बोले-सरकार मांगे पूरी नहीं कर रही है

रोडवेज कर्मचारियों  का कहना है कि वे अपनी मांगों को बार-बार सरकार  के समक्ष रख चुके हैं.. लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया.. जिसके कारण उन्होंने एक दिन का चक्का जाम करने का निर्णय लिया.. सरकार की वादा खिलाफी के चलते हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चे के आह्वान पर हड़ताल है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए हरियाणा तैयार, 20 जून से शुरू हो सकती है परिक्षाएं

Voice of Panipat

कर्ज चुकाने पर भी लेनदार आए दिए कर रहे थे परेशान, खाया जहर

Voice of Panipat

स्वास्थय विभाग ने जारी की कैशलैस इलाज की अधिसूचना

Voice of Panipat