27.6 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

रेवाड़ी में छात्र की मौ#त पर बवाल, हिस्ट्री लेक्चरर की गिरफ्तारी की मांग!

वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी ) – रेवाड़ी में 11वीं के एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र रेवाड़ी के दवाना गांव का रहने वाला था। छात्र का नाम जतिन बताया जा रहा है जो 16 वर्षीय है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा के रेवाड़ी में 11वी कक्षा के छात्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । वह गावं के सरकारी स्कूल में 11वी कक्षा में पढ़ता था। परिजनों का आरोप है कि गांव के सरकारी स्कूल में कार्यरत जूनियर हिस्ट्री लेक्चर्र छात्र को प्रताड़ित करता था । उनका कहना है कि स्कूल का होमवर्क ना करने पर टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा और उसके माता- पिता के बारे में गलत बाते कहीं।टीचर पूरे क्लास के सामनें उसे डांटता और बेइज्जत करता था। जिससे जतिन मानसिक रुप से काफी परेशान रहता था । जतिन के पिता की लीवर की बीमारी के चलते करीब 1साल पहले मौत हो गई थी,जबकि उसकी मां मजदूरी करती है और बड़ी बहन नीता 12वी पास है ।

मृतक छात्र जतीन का सरकारी स्कूल

वहीं घटना वाले दिन जतिन स्कूल से उदास हो कर घर लौटा था । कुछ देर बाद वह अपने कमरें में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरें से बाहर नही आया तब उसकी बड़ी बहन नीता के देखने पर जतिन फंदे से लटका मिला।मां अपने जेठ-जेठानी के साथ अपने साले से नागरिक अस्पताल में मिलने जा रही थी ।तभी बड़ी बहन ने फोन किया और घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही वे लोग रास्ते से ही वापस घर लौट आए। बताया जा रहा है कि मगंलवार को उसे स्कूल से भगा दिया गया था।

परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया पुलिस नें परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है जिसके बाद अब स्कूल प्रशासन और टीचर से भी पूछताछ की जाएगी। फिल्हाल पुलिस आगे की कानूनी कारवाई कर रही है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चुपके से अपने गांव मे पहुंच गए नीरज, दोस्तो को बुलाया घर

Voice of Panipat

Haryana:- 10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी हुई DATESHEET

Voice of Panipat

हरियाणा समारोहों में उमड़ी देशभक्ति, पंचकूला में सीएम

Voice of Panipat