34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

2 साल की बच्ची को बंधक बनाकर किया प्रताड़ित, मिले चोट के निशान, केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- हरियाणा के पानीपत जिले में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सगी मां, सौतेले पिता और सौतेले दादा-दादी ने दो साल की बच्ची को बुरी तरह से प्रताड़ना दी। बच्ची को बांधकर पीटा गया। बच्ची के सिर, चेहरे और हाथों पर चोट के निशान हैं। डरी-सहमी बच्ची को उसके सगे दादा-दादी ने सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, यहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। दादा-दादी ने बच्ची की मां, सौतले पिता एवं सौतेले दादा-दादी के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस में शिकायत दी है। बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

गणेश नगर निवासी सुनील की 27 जुलाई 2020 को विधायक प्रमोद विज की फैक्टरी में फूड प्वॉइजनिंग से मौत हो गई थी। सुनील की मौत के बाद छह माह पहले पत्नी सीमा ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विक्की चौहान से शादी कर ली। सुनील के पिता कर्मवीर का आरोप है कि धनतेरस को विक्की का पिता सत्यवान उनके घर आया था। उसने बताया कि सुनील की दो साल की बेटी परी की हालत गंभीर है। वह सूचना मिलते ही परी से मिलने के लिए पहुंचे। परी को एक बोरी पर लिटाया गया था। हाथ-चेहरे और पैर पर चोट के निशान थे। ऐसे लग रहा था, जैसे उसे बांधकर पीटा गया हो। उन्होंने परी को सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया हैं। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

सगे दादा-दादी की शिकायत के छह दिन बाद भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। बच्ची की मां को भी उसके बयान दर्ज करने के लिए नहीं बुलाया गया। इस दौरान पुलिस यह तक पता नहीं लगा सकी कि आखिर दो साल की मासूम को रस्सी बांधकर पीटा क्यों गया। यह मामले बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन के संज्ञान में आया, जिसके बाद टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची का हाल जाना। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

 चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कोऑर्डिनेटर पूजा मलिक ने बताया कि उन्होंने बच्ची की हालत देखी है। बच्ची बुरी तरह से सहमी हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। फिलहाल बच्ची किसी को भी देखकर रो रही है। बच्ची को प्रताड़ना क्यों दी गई है, अब तक ये स्पष्ट नहीं है। आरोपी मां सीमा, उसके पिता विक्की चौहान, सौतेले दादा सत्यवान और दादी कांता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई के लिए कहा गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत जिला परिषद चेयरपर्सन का आज चुनाव

Voice of Panipat

टेंट हाऊस के गोदाम मे चोरी करने वाले 2 आरोपित काबू, चोरी का सामान व 6 हजार रुपए बरामद

Voice of Panipat

CM सैनी ने 2 लाख व्यापारियों का ढाई हजार करोड़ कर्ज किया माफ

Voice of Panipat