28.1 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana PoliticsPolitics

चौटाला परिवार को एकजुट करने के लिए प्रकाश सिंह बादल से मिली खाप पंचायत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
चौटाला परिवार को एकजुट करवाने के लिए किसान एवं खाप प्रतिनिधियों ने शनिवार को पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात की। हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष रमेश दलाल के नेतृत्व में हुई मुलाकात में प्रकाश सिंह बादल ने खाप पंचायतों की मुहिल की सराहना की। उन्होंने इस मुहिल को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत को अधिकृत किया। प्रकाश सिंह बादल ने कहा की मैं राजनीतिक रूप से भाजपा के साथ हूं, लेकिन सामाजिक रूप से हरियाणा के हित में चाहता हूं की चौटाला परिवार हर तरह से एकजुट हो।


गौरतलब है कि खाप पंचायतें इससे पहले ओमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला से मिली थी, दोनों ने पंचायत के फैसले को मानने की हां कर दी थी। वहीं इसके बाद खाप पंचायतें दुष्यंत चौटाला से मिली थी। दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि यदि परिवार एकजुट होना चाहता है तो वे इस फैसले पर प्रकाश सिंह बादल का फैसला मानने को तैयार हैं।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिग्गज संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Voice of Panipat

PANIPAT:- चार महिला नशा तस्कर गिरफ्तार; 27 किलो गांजा बरामद

Voice of Panipat

PANIPAT:- ATM से रुपए निकालते वक्त ठग ने देखा पासवर्ड, निकाले 34 हजार

Voice of Panipat