28.1 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana PoliticsPolitics

चौटाला परिवार को एकजुट करने के लिए प्रकाश सिंह बादल से मिली खाप पंचायत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
चौटाला परिवार को एकजुट करवाने के लिए किसान एवं खाप प्रतिनिधियों ने शनिवार को पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात की। हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष रमेश दलाल के नेतृत्व में हुई मुलाकात में प्रकाश सिंह बादल ने खाप पंचायतों की मुहिल की सराहना की। उन्होंने इस मुहिल को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत को अधिकृत किया। प्रकाश सिंह बादल ने कहा की मैं राजनीतिक रूप से भाजपा के साथ हूं, लेकिन सामाजिक रूप से हरियाणा के हित में चाहता हूं की चौटाला परिवार हर तरह से एकजुट हो।


गौरतलब है कि खाप पंचायतें इससे पहले ओमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला से मिली थी, दोनों ने पंचायत के फैसले को मानने की हां कर दी थी। वहीं इसके बाद खाप पंचायतें दुष्यंत चौटाला से मिली थी। दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि यदि परिवार एकजुट होना चाहता है तो वे इस फैसले पर प्रकाश सिंह बादल का फैसला मानने को तैयार हैं।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सुभाष चंद्रा ने सावित्री जिंदल का किया समर्थन ‘x’ पर पोस्ट कर कहीं ये बात

Voice of Panipat

हरियाणा में स्कूलों की बदली टाइमिंग, जानें नई टाइमिंग

Voice of Panipat

फ्लैट और प्लॉट खरीदना हरियाणा में हुआ महंगा, सरकार ने EDC में इतनी की बढ़ोतरी 

Voice of Panipat