28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA के इन 13 जिलो में आधी- बारिश का ALERT

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- प्रदेश में नौतपा के नौवें दिन राहत रहने वाली है… बीते दिन कुछ जिलों में बुदाबादी हुई है.. जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है.. हालांकि ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर 48.2 डिग्री का अधिकतम तापमान के साथ सिरसा देश में तीसरे दिन भी सबसे गर्म रहा.. वहीं उत्तर प्रदेश का झांसी 46.9 डिग्री के साथ दूसरे और हरियाणा का रोहतक और राजस्थान का श्रीगंगानगर 46.2 डिग्री के साथ तीसरे नंबर पर रहे…

बता दें कि हरियाणा में 4 जून तक मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। आज सूबे में उत्तर हरियाणा के जिलों को छोड़कर 13 जिलों में भीषण गर्मी के साथ गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे.. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी.. कुछ जिलों में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.. हरियाणा के जिलों को अलर्ट पर रखा गया है.. उन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं.. पानीपत, सोनीपत, रोहतक में दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए इन जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है..  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अचानक 30 लोगों से भरी पिकअप गाड़ी का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 1 की मौत, अन्य घायलों का चल रहा इलाज

Voice of Panipat

PANIPAT: जिला पुलिस मे तैनात सब-इंस्पेक्टर फतेह सिंह पदोन्नत होकर बने इंस्पेक्टर

Voice of Panipat

अब इस उम्र में भी मिल सकती है पेंशन, LIC ने की इस योजना की शुरूआत

Voice of Panipat