हरियाणा में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। बीते शुक्रवार को भी गुरुग्राम समेत कई जिलों में बारिश हुई। गुरुग्राम में भारी बारिश बाद जगह- जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जेई को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए है।
यहां देखें…

दरअसल बीते शुक्रवार को गुरुग्राम में भारी बारिश हुई थी,इससे जगह- जगह जलभराव हो गया। बारिश के दौरान वार्ड नंबर-14 में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने गुरुग्राम नगर निगम के जूनियर इंजीनियर(JE) मनोज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
निलंबन आदेश के अनुसार, जेई मनोज वार्ड-14 में तैनात थे और उन्हें जलभराव की स्थिति की निगरानी तथा आवश्यक मशीनरी, कर्मचारियों और डी-वाटरिंग व्यवस्था की समय पर तैनाती सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
लेकिन बारिश और जलभराव के दौरान जेई का मोबाइल फोन बंद मिला और उनसे कोई प्रतिक्रिया मिली। साथ ही, बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय/स्टेशन छोड़ने की बात भी सामने आई। जिसके बाद निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने हरियाणा सिविल सर्विसेज (पनिशमेंट एंड अपील) रूल्स, 2016 के तहत विभागीय कार्यवाही लंबित रहने तक जेई मनोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

