September 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले में खुलेंगे 160 नए राशन डिपो

हरियाणा के राशनकार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां करनाल जिले में करीब 160 नए डिपो के लिए रिक्तियां चिह्नित की गई हैं। वहीं, पूरे हरियाणा में 3 हजार से अधिक राशन डिपो के पद खाली हैं। नए डिपो के आवंटन से राशन वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पात्र लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पहले चरण में डिपो की रिक्तियों का वार्ड-वाइज और और गांव-वाइज सत्यापन कराया गया है। करनाल जिले में यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं, प्रदेशभर में भी रिक्तियों के सत्यापन का काम अंतिम चरण में है। सत्यापन पूरा होने के बाद जल्द ही सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

मेरिट के आधार पर होगा आवंटन

नए डिपो का आवंटन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। निर्धारित पात्रता में जो उम्मीदवार सबसे अधिक योग्य होगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। विभागीय प्रक्रिया के अनुसार नए डिपो से करीब 500 राशन कार्ड जोड़े जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को उनके नजदीक राशन उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

मुख्यालय स्तर से होगी निगरानी

डिपो आवंटन की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखने के साथ इसकी निगरानी मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और हर स्तर पर रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रखना है।

जिले में नए राशन डिपो खोले जाएंगे। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मैरिट के आधार पर डिपो अलॉट किए जाएंगे। -मुकेश कुमार, डीएफएससी, करनाल।

Related posts

बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने उठाया खौफनाक कदम, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

Breaking:- हरियाणा के पूर्व CM हुड्‌डा से ED की पूछताछ

Voice of Panipat

मार्च के पहले दिन आम आदमी को लगा झटका, फिर से महंगा हुआ सिलेंडर

Voice of Panipat

Leave a Comment