33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

अचानक 30 लोगों से भरी पिकअप गाड़ी का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 1 की मौत, अन्य घायलों का चल रहा इलाज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला रेवाड़ी-रोहतक हाईवे NH-71 का है जहां पर टायर फटने के कारण हादसे का शिकार हुए पिकअप सवारों में 2 लोगों को गंभीर हालत के चलते रोहतक PGIMS में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में 18 साल की युवती की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अन्य 25 घायलों की हालत अब ठीक है। सदर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिला के गांव छपरा का रहने वाले कुछ परिवार झज्जर जिले के गांव छुछुकवास में खेत बंटाई पर लेकर सब्जी का काम करते है। मंगलवार को एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर 30 लोग रेवाड़ी के साथ लगते राजस्थान के कुछ गांवों से बथुआ खरीदने के बाद वापस झज्जर के छुछुकवास लौट रहे थे।

रेवाड़ी जिले के गांव बीकानेर के पास उनकी गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें 18 साल की पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हुए थे। उनमें 2 लोगों को गंभीर हालत के चलते देर रात रेवाड़ी से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य 25 घायलों में कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी मिल गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हत्या में समझौता न करने पर मृतक की मां के साथ की मारपीट, पढ़िए मामला

Voice of Panipat

पानीपत में शराब ठेके पर युवक की ह**त्या करने मामले में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

‘HAR GHAR TIRANGA’ मुहिम को साकार करने के लिए DAV पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

Voice of Panipat